4:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पद्मांचल जैन मंदिर पर जरूरतमंदों बांटे कंबल, मिली राहत

पद्मांचल जैन मंदिर पर जरूरतमंदों बांटे कंबल, मिली राहत
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी स्थित पद्मांचल जैन मंदिर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंदों को 75 कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम प्रेमपाल सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी सागर, ट्रीमैन प्रशांत जैन, देव ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन ने की। एसडीएम ने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इस प्रकार के सेवा कार्यों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। ट्रीमैन प्रशांत जैन ने भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया और समाज से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानवीय सेवा करने का आह्वान किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस