रंजिशन दबंगों ने बकरे को छत से फेंक कर मारा
पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सोहरा में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर एक बकरे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित रफाकत पुत्र इसारत का कहना है कि आरोपियों से पहले से ही रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उसके पाले हुए बकरे को निशाना बनाया और छत से फेंककर मार डाला। बकरा पीड़ित के परिवार की आजीविका का साधन था, जिसकी मौत से उसे भारी आर्थिक नुकसान भी हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

