11:12 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अध्यक्ष डीपी पाठक समेत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

अध्यक्ष डीपी पाठक समेत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
बिल्सी। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की बिल्सी इकाई के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया पिछले दिनों पूर्ण हो गई। जिसके बाद बृहस्पतिवार को तहसील में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी राजेश्वर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें अध्यक्ष पद पर देवेंद्र पाल पाठक, उपाध्यक्ष पद पर ग्रीश चंद शर्मा, महासचिव पद पर विपिन कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री पद पर गंभीर सिंह तथा ऑडिटर पद पर हिमांशु पाराशर को शपथ दिलाई गई। चुनाव अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवगठित कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में ईमानदारी से कार्य करने और दस्तावेज लेखकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सुदीप कुमार सिंह, अनूप सक्सेना, ग्रीश बाबू शर्मा, राजीव कुमार, शिशुपाल, गंगा सिंह, राजेश कुमार सिंह, कन्हीलाल शाक्य, अरुण कुमार सिंह, यशपाल, देवेंद्र सक्सेना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस