।
अपनी मांगों का पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सोंपा।
बदांयू 8 जनवरी।
बदायूं में आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं की हड़ताल 24वें दिन भी जारी रही। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनोद कुमार को सौंपा।
उनकी मुख्य मांग है कि सरकार आशा-संगिनी कार्यकर्ताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करे, क्योंकि उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाने और अन्य कार्यों के लिए ड्यूटी लगाई जा रही है, लेकिन उनका पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह रोज नए-नए कार्यादेश जारी कर रही है, लेकिन आशा और संगिनियों की पीड़ा किसी को सुनाई नहीं दे रही है।
आंदोलनकारियों ने 9 जनवरी को बरेली स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन को प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की। यदि 9 जनवरी के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति में बदलाव कर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com