बिल्सी। नगर में महाकाल की भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर महाकाल के भक्तों ने उज्जैन के हनुमान जी स्वरूप में बाबा का दिव्य श्रृंगार किया। बाबा की अद्भुत झांकी के दर्शन को देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से रुद्राभिषेक के साथ हुई। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इधर, मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर पर भी महाकाल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया। यहां भी भक्तों ने महाकाल की महिमा का गुणगान किया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

