बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के सिरासौल निवासी एक युवक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने का आरोप लगा है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में बिल्सी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। भीम आर्मी के राजकूुमार ने आरोप लगाया कि सिरासौल निवासी युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के कारण समाज के लोगों में आक्रोश है। सल्लू जाटव ने बताया कि अभद्र टिप्पणी के इस मामले में मंगलवार को बिल्सी थाना पुलिस से शिकायत की गई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत दर्ज कराने वालों में आदेश कुमार एडवोकेट, उमेश सागर, राजकुमार सागर, नेहाल सागर, सल्लू जाटव, अरविंद जाटव, संतोष जाटव और विपिन जाटव शामिल हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

