1:25 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ठंड के कहर को देखते हुए 500 लोगों को कंबल वितरित

बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी स्थित गल्ला मंडी में मंगलवार को जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। ठंड से बचाव के लिए यह पहल की गई, जिसमें कुल 500 लोगों को कंबल दिए गए। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में बिल्सी के एसडीएम प्रेमपाल सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के भाई प्रतिनिधि नवनीत शाक्य,बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर सोमानी, भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी,नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर
और समाजसेवी मनोज जैन ने मुख्य रूप से कंबल बांटे।
व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि ठंड के बढ़ते प्रकोप
को देखते हुए व्यापारियों की ओर सेयह कंबल वितरित
किए गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि ठंड का प्रकोप इसी तरह
जारी रहा, तो व्यापारियों द्वारा गांव-गांव जाकर भी
कंबल बांटे जाएंगे। इस अवसर पर गौरव वार्ष्णेय,
संजीव वार्ष्णेय, लोकेश वार्षणेय, सुनील वार्ष्णेय, दीपक
चौहान, अर्पित शर्मा, राहुल माहेश्वरी और प्रखर माहेश्वरी
सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस