कल्याण सिंह की जयंती पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बांटी मिठाई
बिल्सी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनसे आत्मीय संवाद किया। भाजपा नेत्री ने बुजुर्गों को मिठाई एवं बिस्किट वितरित किए तथा उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती पर वृद्धजनों की सेवा कर उनके आदर्शों को स्मरण करना सच्ची श्रद्धांजलि है। वृद्ध आश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने ममता शाक्य के इस पहल की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी कल्याण सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुकेश चंद्र मौर्य, रामेश्वर शाक्य, ओमवीर सिंह, गोपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

