10:09 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-छतुईया रेलवे फाटक पर एंगल में फंसा फ्लैट बैड ट्रेलर मशीन लदा ट्राला, एक घंटा हाइवे रहा जाम

उझानी-छतुईया रेलवे फाटक पर एंगल में फंसा फ्लैट बैड ट्रेलर मशीन लदा ट्राला, एक घंटा हाइवे रहा जाम।

उझानी-बदांयू 3 जनवरी 2026।

उझानी में छतुईया रेलवे फाटक पर नींव खोदने की पायलिंग फ्लैट बैड ट्रेलर मशीन लदा ट्राले का पिछला हिस्सा फाटक के एंगल में फंस गया। इससे एक घंटे से ज्यादा देर तक यातायात बाधित रहा। गनीमत रही उस समय कोई ट्रेन नहीं थी वर्ना रेलवे ट्रैक भी बाधित होता।

जानकारी के अनुसार एक ट्राला कासगंज से बरेली की तरफ एक हेवी नींव खोदने की मशीन लेकर जा रहा था दोपहर करीब तीन बजकर 15 मिनट पर ट्राले में रखी मशीन रेलवे फाटक के ऊपरी एंगल में फंस गई।

काफी मशक्कत के बाद भी ट्राला टस से मस ना हुआ। इससे बरेली मथुरा हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। कुछ कार चालक अपने वाहनों को वापस भी ले गये। जाम में फंसे अरविंद, राजेश्वर आदि ने बताया कि112 पुलिस कर्मियों ने आकर चालक से बात की ट्राले के पिछले पहिए की हवा कम करने के बाद 4 .10 बजे के आस-पास ट्राले को निकाला गया।

गनीमत रही कि ट्रेन संख्या 55307 कासगंज से चलकर काशीपुर जाने वाली सवारी गाड़ी 3.16 पर निकल गई उसके निकलते ही ट्राला का पिछला हिस्सा एंगल में फंस गया।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस