1:56 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

श्री राम कथा : जीवन, संस्कार और राष्ट्र चेतना का शाश्वत प्रकाश : प्रेम मूर्ति पंकज मिश्र*

प्रसिद्ध कथा वाचक प्रेम मूर्ति पंकज मिश्र ने शरह बरौलिया में अपने साक्षात्कार में आध्यात्मिक,सामाजिक एवं नैतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री राम कथा मानव जीवन को मर्यादा, सेवा और सदाचार के पथ पर अग्रसर करने वाली दिव्य प्रेरणा है।
पंकज जी से एक साक्षात्कार में बातचीत कहा-
*प्रश्न-* राम कथा आपके लिये क्या हैं।
*पंकज मिश्र:* श्री राम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन का सम्पूर्ण दर्शन है।
*प्रश्न:* आप अक्सर कहते हैं कि “राम कथा समाज को जोड़ती है” इसका आशय क्या है?
*उत्तर :* राम कथा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह वर्ण,वर्ग,भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से परे सभी को जोड़ती है। राम केवल अयोध्या के नहीं, बल्कि जन-जन के आराध्य हैं।
*प्रश्न:* आज के तनावग्रस्त और भौतिकवादी युग में राम कथा कैसे मार्गदर्शन करती है?
*उत्तर:* आज मनुष्य के पास साधन तो हैं, पर शांति नहीं। श्री राम कथा बताती है कि संतोष, कर्तव्य और संयम ही वास्तविक सुख का आधार हैं।
*प्रश्न:* युवा पीढ़ी के लिए श्री राम कथा का क्या महत्व है?
*उत्तर:* युवा वर्ग यदि श्रीराम के जीवन से कुछ सीख ले तो उनका जीवन स्वतः संवर सकता है।
आज के युवाओं को  आत्मनियंत्रण की सबसे अधिक आवश्यकता है।
*प्रश्न:* रामराज्य की अवधारणा को आप कैसे परिभाषित करेंगे?
*उत्तर :* रामराज्य किसी राजनीतिक व्यवस्था का नाम नहीं,बल्कि न्याय, करुणा और उत्तरदायित्व की भावना है। जहां शासक स्वयं को सेवक माने,वही रामराज्य है।
*प्रश्न:* समाज और श्रद्धालुओं के लिए आपका संदेश?
*उत्तर:* मेरा संदेश सरल है
राम को केवल मंदिर में नहीं, अपने व्यवहार में उतारिए।
यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य को रामभाव से निभा ले,तो समाज स्वयं सुंदर बन जाएगा।
श्री राम कथा आस्था, विवेक और सामाजिक चेतना का अनुपम संगम है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.