3:10 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव में विकास की रफ्तार तेज, सदर विधायक ने किया लोकार्पण, 200 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से कुंवर गांव को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत नगर में विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

शुक्रवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा नगर में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें दसवां स्थल निर्माण, अंत्येष्टि स्थल निर्माण तथा बिजली पोल व स्ट्रीट लाइट स्थापना शामिल हैं। लगभग 55 लाख रुपये की लागत से आंवला–बदायूं मार्ग पर 60 बिजली पोल लगाए गए हैं, जिन पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है।

लोकार्पण के दौरान विधायक ने कहा कि स्ट्रीट लाइट लगने से रात्रि में लोगों को बेहतर रोशनी मिलेगी, जिससे दुर्घटनाओं और अन्य घटनाओं पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी नगर के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सदर विधायक द्वारा 200 महिलाओं एवं बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ज्योति रानी, नगर अध्यक्ष पति अरविंद रावत, किसानवीर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, अवनीश शंखधार , विजेंद्र पाल, गुड्डू गुप्ता, देवेश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना, लिपिक नितिन सक्सेना सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस