2:06 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- भदवार गर्ल्स कॉलेज में लगा न्यू ईयर मेला, छात्राओं ने लगाऐ खान-पान के स्टाॅल

उझानी- बदांयू 1 जनवरी 2026।

नगर के भदवार गर्ल्स इन्टर कालेज मे न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया गया छात्राओं द्वारा खान-पान के स्टाॅल लगाऐ गये वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

चीफ गेस्ट रोहित भदवार ने मेले का शुभारंभ किया। छात्राओं द्वारा लगाए गये काफ़ी, पानी पूरी, छोले-भटूरे,पूडी सब्जी,गाजर का हलवा, रसगुल्ले, बिस्कुट,टाफी आदि के स्टाल का मुख्य अतिथि द्वारा निरीक्षण भी किया गया‌।


छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर राजन मेंदीरत्ता, योगेश प्रताप सिह, राज कमल गुप्ता, सभासद सागर छावडा, शिव अदलखा , गोविन्दा सपरा, गोपाल शर्मा , श्रीमती वंदना बब्बर , का कालेज के अध्यक्ष राजन मेदीरत्ता ने स्वागत कर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता माथुर सुदर्शना भाटिया, दीक्षा छावडा, विजय शर्मा , प्रीति शर्मा, तनीशा, जोया , इकरा , रुबी, कल्पना ‘ सगुफी, कोच इकबाल अहमद आदि उपस्थिति रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस