12:50 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- जश्न में डूबे लोग डीजे पर मचाया धमाल, रात 12 बजते ही हर कोई बोला- हैप्पी न्यू ईयर

उझानी- जश्न में डूबे लोग डीजे पर मचाया धमाल, रात 12 बजते ही हर कोई बोला- हैप्पी न्यू ईयर

उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 1 जनवरी 2026।

नगर में नव वर्ष का आगाज जश्न के साथ हुआ। होटल से लेकर गली मोहल्लों में लोग देररात तक डीजे की धुन पर थिरकते रहे। रात के 12 बजते ही हर कोई हैप्पी न्यू ईयर बोल पड़ा।

पुराने साल की खट्टी-मीठी यादों को विदा कर बुधवार की रात पूरा शहर नई उम्मीदों और उत्साह के साथ वर्ष-2026 के स्वागत में डूब गया। शाम ढलते ही शुरू हुआ जश्न का सिलसिला रातभर चला। आधी रात घड़ी में 12 बजते ही चारों ओर हैप्पी न्यू ईयर गूंज सुनाई दी। होटल, बरातघरों और घरों में रंगारंग आयोजनों ने कड़ाके की ठंड के बीच भी माहौल में गर्माहट भर दी। सोशल मीडिया के जरिये भी लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी।

न्यू ईयर पार्टियों में कपल्स और युवाओं की भारी भीड़ उमडीं डीजे की हाई-वोल्टेज धुनों पर भी देर रात तक कपल्स थिरकते रहे।

गली मोहल्लों में युवाओं ने लेजर लाइट शो और आतिशबाजी छोड़कर नऐ साल के जश्न में चार-चांद लगाऐ।

शहर की विभिन्न कॉलोनियों में भी नववर्ष का स्वागत धूमधाम से किया गया। कहीं मंदिर सजाऐ गये, कहीं घरों की आकर्षक सजावट की गई। (अलाव) के चारों ओर बैठकर परिवारों ने अंताक्षरी और म्यूजिक का आनंद लिया। बच्चों के लिए विशेष गेम का आयोजन किया गया।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस