2:10 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मनोज जैन ने व्यापारियों संग जरूरतमंदों को बांटे कंबल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम दिधौनी स्थित पदमांचल जैन मंदिर में गल्ला व्यापारी मनोज जैन व अन्य व्यापारियों की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कार्यक्रम में 100 असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब व असहाय लोगों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, मृगांक जैन, ट्री मैन प्रशांत जैन, संजीव महेश्वरी, गौरव वार्ष्णेय, संजीव राणा, डॉ. नीरज अग्निहोत्री, देव ठाकुर, सूरज सागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस