मझारा गांव में पशुशाला में लगी आग, तीन मवेशी झुलसे
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के मझारा गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर पशुशाला में बंधे तीन मवेशी झुलस गए, जबकि भूसा, पलंग, अनाज समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव मझारा निवासी टिंकू पुत्र यशवंत सिंह की पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। पशुशाला में बंधे पांच मवेशियों में से तीन मवेशी आग से झुलस गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। वहीं पशु चिकित्सक को भी सूचना दी गई। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर झुलसे मवेशियों का उपचार किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

