बिसौली। मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र बगरैन बिजलीघर पर मेगा कैंप लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिल जमा कराए। 
बुधवार को कैंप में 69 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना लाभ उठाया और 40 उपभोक्ताओं से साढे दस लाख रुपए का राजस्व बसूला गया। कैंप इंचार्ज हितेंद्र सिंह ने बताया बुधवार को पहले चरण का अंतिम दिन है। इसलिए विभाग की ओर से एक काउंटर और बढ़ाया जाएगा, जिससे किसी भी बकायादार उपभोक्ता को कोई दिक्कत न होने पाए। उन्होंने कहा कि विद्युत बकायादारों को बिल में भारी छूट मिल रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

