7:04 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बुध्द कथा में धम्म दीक्षा के प्रसंग ने किया भावविभोर

बुध्द कथा में धम्म दीक्षा के प्रसंग ने किया भावविभोर
बेहटा गुंसाई के अशोक नगर में बुद्ध कथा का पांचवां दिन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में स्थित सम्राट अशोक नगर में महामाया बुध्द विकास समिति की ओर से आयोजित भगवान बुद्ध की कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक मोहन बौद्ध ने भगवान बुद्ध की धम्म दीक्षा का प्रसंग विस्तार से सुनाते हुए उनके जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान मोहन बौद्ध ने बताया कि धम्म दीक्षा के माध्यम से भगवान बुद्ध ने मानव समाज को करुणा, अहिंसा, समता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बुद्ध का धम्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन को सही दिशा देने की एक व्यवहारिक पद्धति है, जो व्यक्ति को दुखों से मुक्ति का मार्ग दिखाती है। कथावाचक ने बुद्ध के त्याग, तपस्या और ज्ञान प्राप्ति के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि धम्म दीक्षा के बाद उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, भेदभाव और हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाई। उनके उपदेश आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। कथा के दौरान वातावरण बुद्ध वंदना और जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु कथा सुनकर भावविभोर हो उठे। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस