कैंप में 340 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 36.45 लाख भी वसूले
बिल्सी। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बकाया बिलों में राहत देने के उद्देश्य से चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के तहत सोमवार को बिल्सी नगर समेत नागरझूना, सैदपुर और वजीरगंज में कैंप लगाए गए। इन कैंपों में कुल 340 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराया। वहीं विभाग द्वारा 36 लाख 45 हजार रुपये की वसूली की गई। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि ओटीएस योजना उपभोक्ताओं को बकाया बिलों पर ब्याज व सरचार्ज में छूट का लाभ प्रदान कर रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए शीघ्र पंजीकरण कराएं, ताकि बकाया बिलों से राहत मिल सके। कैंप के दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की शर्तों और लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, रामस्वरूप, राजेश कुमार, देवकीनंदन, अमरपाल, मनोज कुमार, बिलाल अली आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

