आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल व हेड कांस्टेबल प्यारे खां व पी आर डी जवान मदन लाल ने स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा परिसर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी ।
इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल ने बैंक परिसर में मौजूद लोगों से आवश्यक पूंछताछ की व शक के आधार पर गहन तलाशी भी ली ।

इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात सागर द्विवेदी , देव रस्तोगी , प्रगति मिश्रा , रजनीश कुमार यादव , प्रदीप सिंह , विक्रम सिंह , राजकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

