8:03 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – ट्रेनर ओरिएंटेशन का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू, बुक कीपर प्रतिभागियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

ट्रेनर ओरिएंटेशन का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू किया गया , बुक कीपर प्रतिभागियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व आचार्य अरुण कुमार व रूपेंद्र पटेल प्रशिक्षण दे रहे हैं जिसमें बदायूं जिले के पंचायतीराज विभाग , आपदा प्रबंधन विभाग , एन आर एल एम , ग्राम्य विकास विभाग , शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण प्रतिभाग ले रहे हैं ।


इस तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा ।
इसी शृंखला में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर चलाए जा रहे बुक कीपर महिला प्रतिभागियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम देर शाम संपन्न हुआ जिसमें बदायूं जिले के विकास खंड सहसवान क्षेत्र की 35 व जिला संभल क्षेत्र की लगभग 35 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में संपन्न किया गया जिसमें सहसवान विकास खंड क्षेत्र के प्रतिभागियों को डी आर पी सुरेन्द्र सिंह राठौर व सुमन ने संबंधित विषय की विस्तृत जानकारी दी व संभल विकास खंड क्षेत्र की लगभग 35 महिला प्रतिभागियों को डी आर पी ओमपाल सिंह व रूपा सेनी ने विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई ।
बुक कीपर प्रतिभागियों के दोनों बैचों का समापन बीते सोमवार को देर शाम किया गया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व सामूहिक छायांकन भेंट कर उन्हें शुभ – कामनाएं दीं।
यह जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी हरीश उपाध्याय ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.