9:41 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

नवनियुक्त जिलाध्यक्षा श्रीमती दुर्गेश वर्मा एवं नवनियुक्त जिला महासचिव प्रमोद बजाज का स्वागत

स्वागत एवं सम्मान समारोह मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान जनपद शाखा बदायूं की नवनियुक्त जिलाध्यक्षा श्रीमती दुर्गेश वर्मा एवं नवनियुक्त जिला महासचिव प्रमोद बजाज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं नवआगंतुकों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l संगठन के महासचिव श्री प्रमोद बजाज जी के आवास राजमहल गार्डन के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया गया l नवनियुक्त जिला महासचिव प्रमोद बजाज ने कहा कि संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मैं तन मन धन से संगठन में कार्य करूंगा l
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की जिलाध्यक्षा श्रीमती दुर्गेश वर्मा ने की एवं संचालन संयुक्त रूप से प्रदेश सचिव अकील अहमद एवं महेंद्र वर्मा ने किया l


कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश सचिव अकील अहमद ने कहा कि मानव की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर है गरीब, मज़लूम, असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए संगठन तत्परता से कार्य करेगा एवं उनको न्याय दिलाया जायेगा, संगठन के पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये l कार्यक्रम में अख्तर सादिक प्रिंस, मोहम्मद खिजर अहमद, प्रशांत बंसल सुमन ढींगरा, अनिल शर्मा, सुरेश आहूजा,सब्बन भाई, निदा खान,रामनिवास कश्यप, नदीम अहमद,विष्णु राठौर, कृष्णपाल सिंह राठौड़,राजू यादव, कोशीभाई,आकिल भाई, विनोद रावत, महेंद्र वर्मा,सगुफफ्ता अक़ील, पूनम बजाज, आदि उपस्थित रहे l

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.