1:14 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत – ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन की नगर कार्यकारिणी का गठन

बदायूँ जनपद के कस्बा उसहैत में रविवार को ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उसहैत–सथरा रोड स्थित श्री कृपा मैरिज लॉन में हुआ।
जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन सेठ ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अरविन्द कुमार वर्मा को नगर अध्यक्ष, मुजाहिद खान को कोषाध्यक्ष और अखिलेश कुमार गुप्ता को महामंत्री पद की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जिला कमेटी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में सर्राफा समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस