7:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

धोखे से कराया दुकान का फर्जी बैनामा, सदमे से युवक की मौत

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मं मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि सुकटिया निवासी एक व्यक्ति ने युवक की दुकान का गलत तरीके से बैनामा करा लिया था,जिसके सदमे में उसकी जान चली गई।
इस्लामनगर निवासी नेकपाल ने बताया कि उनके जीजा हरिशंकर (30) पत्र किशनलाल ई-रिक्शा चलाते थे। बिल्सी नगर में नेथूआ जाने वाले मार्ग पर उनकी एक दुकान थी। नेकपाल के अनुसार, सुकटिया निवासी एक व्यक्ति ने हरिशंकर को शराब पिलाकर उनकी दकान क कथित तौर पर गलत तरीके से बैनामा करा लिया।
परिजनों का आरोप है कि इस धोखाधडी के सदमे से हरिशंकर की रविवार को मृत्यु हो गईं। इस मामले की शिकायत भी की गई थी। परिजनों ने हरिशंकर के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। नेकपाल् ने बताया कि हरिशंकर के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस