साहिबाबाद डिपो की बसों ने बदायूं की जगह बिल्सी में उतार दी सवारी
परिचालक व चालक से यात्रियों की हुई चिक-चिक।
बिल्सी बदांयू,28 दिसंबर।
साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बसों ने बदायूं के यात्रियों को बिल्सी में उतार दिया, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
यात्रियों का आरोप है कि बस चालकों ने बदायूं न जाने का हवाला देकर उन्हें बीच रास्ते छोड़ दिया। कहा कि बसें पुलिस कर्मी अंदर नहीं जाने देते। वहीं परिवहन विभाग के एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि साहिबाबाद डिपो की बसें बदायूं आती हैं, लेकिन बस चालकों का कहना है कि उन्हें बहेड़ी मोड़ पर यातायात पुलिस द्वारा वापस भेज दिया जाता है ।
इस घटना से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है।
यात्रियों ने मुख्यमंत्री से रोडवेज बसों की इस तरह की मनमानी को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाने की मांग की है , वही परिवहन विभाग को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अमन वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

