बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी में गल्ला मंडी के सामने एक
युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। स्रचन
मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को
बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रार्थमिक
उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे
जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सडक किनारे फेंक दिया –
युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ
मारपीट कर उसे सडक किनारे फेंक दिया गया था।
बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर पांच निवासी शाहिद राइन
ने बताया कि उनके मोहल्ले के नासिर हसैन पुत्र मल्लन
हसैन शुक्रवार शाम से लापता थे। शनिवार को लोगों ने
उन्हें बिल्सी गल्ला मंडी के सामने घायल अवस्था में देखा
और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल नासिर को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिल्सी के क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

