4:01 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कांग्रेसियों के संघर्षों से इस्लामनगर में स्वास्थ केंद्र में ओपीडी शुरू

बदायूँ: पिछले वर्ष 20 नवम्बर 2024 से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं पूर्व नगर इस्लामनगर अध्यक्ष यूनुस सकलैनी के संघर्षों से आज दिनाँक 27 दिसम्बर 2025 को इस्लामनगर में स्वस्थ केंद्र में जनरल ओपीडी शुरू होने के साथ रेबीज इंजेक्शन लगने की भी व्यवस्था शुरू की गई, ज्ञातव्य हो कि पिछले वर्ष 2024 20 नवंबर से 27 नवंबर तक पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में पुराने थाने के निकट अंबेडकर पार्क में अंबेडकर पार्क पर रहकर रात दिन धरना प्रदर्शन किया था, इस समय अधिकारियों ने अनशन व धरना प्रदर्शन आश्वासन देकर समाप्त कराया था कि इस्लामनगर में ओपीडी शुरू हो जाएगी आश्वासन के बाद पूर्व कांग्रेस जिलाअध्यक्ष ओमकार सिंह ने अनशन समाप्त किया था आज इस्लामनगर में जनरल ओपीडी विधिवत शुरू हो गई। समाजसेवी कैलाश भारती, हाजी इश्तियाक अहमद ,भूरे पूर्व मेंबर , सभासद एहसान भाई पूर्व सभासद फारुख खान,समाजसेवी जमशेद भाई और शाकिर भाई ने अंबेडकर पार्क में ही एक कार्यक्रम कर कांग्रेसियों का सम्मान करने का निर्णय लिया है, इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने समस्त कांग्रेसजनों को उनके संघर्षो के लिए बधाई दी एवं नगरवासियों को शुभकामनाएं दी तथा यूनुस सकलैनी ने कहा कि ये हम सब की जीत है और आगे भी आमजन की जहाँ भी समस्या का सवाल होगा उसके लिए कांग्रेसजन संघर्ष के लिए तैयार है।

विज्ञापन एक्सप्रेस