11:28 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव — अपराध नियंत्रण को लेकर सतर्क कुंवरगांव पुलिस, नगर में पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

कुंवरगांव पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सतर्क दिखाई दे रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कुंवरगांव पुलिस द्वारा नगर में नियमित पैदल गश्त की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र कुंवरगांव नगर के बैंकों, एटीएम, मुख्य चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है। रात्रि के समय विशेष रूप से सर्राफा बाजार में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, जिससे व्यापारियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी हुई है। इसी क्रम में शनिवार को थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने पुलिस बल के साथ होली चौक, मेन मार्केट, सर्राफा बाजार, बैंक परिसरों सहित नगर के विभिन्न हिस्सों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर व क्षेत्र की जनता ने पुलिस की सक्रियता को लेकर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान थाना प्रभारी राजेश कौशिक के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगीकुंवरगाँव

 

 

 

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.