5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

समाजसेवी मनोज जैन समेत गल्ला व्यापारियों ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

समाजसेवी मनोज जैन समेत गल्ला व्यापारियों ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र बिल्सी के ग्राम गुधनी में स्थित यज्ञ मन्दिर में गल्ला व्यापारी मनोज जैन समेत व्यापारियों की ओर से सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में 100 असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।एवं मन्दिर की पाठशाला में शिक्षा प्राप्त कर रहे नन्ने मुन्ने बच्चो को गर्म वस्त्र वितरित किए ,इस मौके पर व्यापारी मनोज कुमार जैन ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के तहत गल्ला व्यापारियों ने यह पहल की है, ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सके। इस मौके पर प्रश्रय आर्या,मृगांक जैन, ट्री मैन प्रशांत जैन, संजीव महेश्वरी, अतुल वार्ष्णेय,देव ठाकुर,सूरज सागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस