2:22 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

पंचायत सहायकों एवं सचिव के दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन


जनपद बदायूं के वजीरगंज विकास खण्ड के सभागार में पंचायत सहायकों एवं सचिवों का प्रशिक्षण का समापन हुआ । विकासखंड वजीरगंज के सभागार में आयोजित दो दिवसीय अनवासीय प्रशिक्षण में ओ एस आर ( ऑन सोर्स रेवन्यू ) पर चर्चा की गई । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं अंजलि सागर ने ओ एस आर का परिचय , उद्देश्य , स्रोत ,आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने ओ एस आर के स्रोत जैसे – मछली पालन , प्रकाश कर , कूड़ा कलेक्शन , टू व्हीलर ,फोर व्हीलर ,आदि पर टैक्स लगाकर, होर्डिंग , मेला ,बाजार , ठेला ,भूमि कर , आदि पर टैक्स लगाकर अपनी ग्राम पंचायत की आमदनी को बढ़ा सकते हैं ।मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र सिंह एवं उमा राजपूत ने सी एस सी (कॉमन सर्विस सेंटर ) फैमिली आई डी , आई गेट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई । इस मौके पर ए डी ओ पंचायत शशिकांत शर्मा , सचिव अंकुर कुमार , सतपाल सिंह , संजय कुमार , देव् पाल सिंह , रमेश , उमेश ,दीपेंद्र ,रितेश पांडे ,मनोज ,अभिनव वृंदा , विनोद , पंचायत सहायकों में सलमान हुसैन, मुस्कान सक्सेना, सरोज वाला, सुधा, शिवानी सिंह, सुनीता, मह नाज वी, प्रदीप कुमार ,उमर खान, गीता देवी, अनिल कुमार ,श्वेता सिंह, सुषमा ,गुलशन देवी, शिल्पी यादव, फहीम ,सुबोध कुमार , सफिया ,सावेज आदि ने प्रतिभाग किया । इस मौके पर विशेष सहयोग विशाल चौहान एवं मुकेश कुमार का रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस