12:49 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज -कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम: जनजीवन अस्त-व्यस्त, रेंगते नजर आए वाहन

दातागंज में मौसम ने अपने तेवर सख्त कर लिए हैं। पछुआ हवाओं और भारी गलन के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा कहर बनकर टूट रहा है, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम आदमी का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। ​ठिठुरन ने बढ़ाई मुश्किलें ​पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड (थरथराती ठंड) की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बाजार जल्दी बंद हो रहे हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और बेघर लोगों को हो रही है, जो खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। हालांकि दातागंज प्रशासन द्वारा अलाव जलाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती ठंड के मुकाबले ये इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।​कोहरे का ‘कहर’: राहगीरों का हाल बेहाल कर रहा है। सुबह ​घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम रह गई है। स्थिति यह है कि दिन के उजाले में भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर रेंगना पड़ रहा है। हाईवे पर चलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए कोहरा ‘काल’ जैसा अनुभव करा रहा है।​यातायात बाधित हो रहा है : दिल्ली-बदायूँ और बरेली-आगरा शाहजहांपुर लखनऊ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। ऊपर से रोड पर कड्डे है,​हादसों का डर सता रहा है,कोहरे के कारण मोड़ और गहरी बड़े गड्डे की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।​ किसानों और कामकाज पर असर ​कड़ाके की इस ठंड और कोहरे का असर स्थानीय कामकाज और खेती पर भी देखने को मिल रहा है। सुबह के समय काम पर निकलने वाले दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। वहीं, कोहरा और ओस गिरने से फसलों पर भी इसका मिश्रित असर देखने को मिल रहा है।​बदायूँ दातागंज की सड़कों पर सुबह से कोहरा छाया रहता है। ठंड इतनी है कि हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। राहगीरों के लिए सड़कों पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय निवासी ​प्रशासन से अलाव और रैन बसेरों की मांग कर रहे है ​स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड के अलावा आदि जगहों पर अलाव की संख्या बढ़ाई जाए ताकि राहगीरों और बेसहारा लोगों को इस भीषण ठंड से कुछ राहत मिल सके। साथ ही, रैन बसेरों में भी पुख्ता इंतजाम करने की अपील की गई है

मिडिया प्रभारी अभिषेक वर्मा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.