बिल्सी – सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन, वीडीवीआईसी के छात्र/छात्राओं को कबडडी और बाॅलीबाॅल में मिला प्रथम स्थान
बिल्सी- उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन महात्मा गांधी नगर पालिका इण्टर काॅलेज उझानी में सम्पन्न हुई जिसमें नगर के भू देवी वार्ष्णेय इण्टर काॅलेज बिल्सी की बालिका बर्ग कबडड्डी और बालक वर्ग वाॅलीवाॅल की टीमें विजेता रही तथा सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री वी. एल. वर्मा उपस्थित रहे। विजय प्राप्त करके आये छात्र/छात्राओं का मनोवल बढ़ाते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने विजेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा शिक्षा के साथ जीवन में खेल बहुत आवश्यक है। खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण साधन है हमें अनुशासन और नियमों का पालन करना सिखाता है । खेल के द्वारा टीम वर्ग और सहयोग की भावना विकसित होती है। खेल से आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है। छात्र व छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षक वरूण कुमार सिंह, अमित दीक्षित आदि के प्रशिक्षण से खिलाड़ी विजेता बने इसके लिए प्रधानाचार्य द्वारा बधाई दी गयी। निम्नलिखित विजेता छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहे।
दीक्षा शाक्य, महक गुप्ता, कल्पना शाक्य, नीतू यादव, शिखा, अंशिका, निराली गुप्ता, शिवानी, नैन्सी, प्रतिक्षा आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

