1:00 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

परेशानी -कासगंज-लालकुआं ट्रेन का निरस्तीकरण वापस ले रेलवे विभाग

परेशानी -कासगंज-लालकुआं ट्रेन का निरस्तीकरण वापस ले रेलवे विभाग

उझानी- बदांयू 26 दिसंबर।

पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने कासगंज-लालकुआं के बीच संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 55311 को कुछ समय के लिए निरस्त कर दिया है। रोजाना सुबह 6:05 बजे कासगंज से प्रस्थान कर 7.14 पर उझानी आने वाली ट्रेन निरस्त होने से आमयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तमाम यात्री प्रतिदिन कछला,उझानी , बदांयू से बरेली तक यात्रा करते हैं।युवा व्यापार मंडल के अभिनव सक्सेना, संजीव आजाद ने कहा कि कासगंज-बरेली लालकुआं तक संचालित होने वाली इस ट्रेन संख्या से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन बरेली तक की यात्रा करते हैं।

उच्च चिकित्सा के लिए राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में बरेली एवं बदायूं के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लोगों का आवागमन रहता है।

वहीं रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों का आवागमन होता है। व्यापारियों ने मांग उठाई की सुबह के समय गाड़ी का नियमित संचालन किया जाए। यदि इस ट्रेन की सुबह लालकुआं तक संचालन करने में दिक्कत है तो इसे बरेली जंक्शन तक शुरू किया जाए।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस