5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में हुई बस और डीसीएम कैंटर की टक्कर, चालक घायल

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में डी पॉल स्कूल के पास एक बस और डीसीएम कैंटर की भीषण टक्कर हो
गर्ड। इस हादसे में डीसीएम कैंटर का चालक गंभीर रूप
से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके
पर पहंची और घायल को अस्पताल पहंचाया।
यह घटना अंबियापुर गांव के निकट हुई। बिल्सी क्राइम
डंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि डीसीएम कैंटर बिल्सी
से बिसौली की ओर जा रहा था. जबकि बस बिसौली की
तरफ से आ रही थी। डी पॉल स्कूल के पास दोनों वाहन
की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर में फिरोजाबाद निवासी डीसीएम चालक लव कुश
गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबलेंस की मदद स
बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसक
उपचार जारी है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड जमा हो
गई। दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय
निवासी अजय कुमार के अनुसार, यह टक्कर घने कोहरे
के कारण हुई है। बिल्सी पुलिस ने पूरे मामले की जांच
शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस