5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ग्राम परौली में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती

बिल्सी । थाना क्षेत्र बिल्सी एवं तहसील क्षेत्र बिसौली

के ग्राम परौली में आज वृहस्पतिवार को मदन मोहन मालवीय सेवा समिति रजिस्टर्ड के बैनर तले भारत रत्न मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती के मौके पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं साहित्यिक समागम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अटल विहारी बाजपेयी एवम मदन मोहन मालवीय जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम मदन मोहन मालवीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रवन्धक रमेश चंद्र मिश्रा एवं प्रधानाचार्या एवं आयोजिका ऋचा मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि अटल जी एवम मदन मोहन मालवीय का पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित था। वे एक कुशल वक्ता, कवि और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में देश का नेतृत्व किया और अपने कार्यकाल में देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया।विद्यालय के प्रशासक ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण करके देश का मान बढ़ाया था। विद्यालय परिवार की शिक्षिका प्रिया सागर ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्र का पैंसिल स्केच बनाया जिसके लिए उनको प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे हिस्सा लेने वाले प्रत्येक छात्रों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकार बन्धुओ एवं कवि मित्रो को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया इसके बाद यहां कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे कवि विष्णु असावा ,ओजस्वी जौहरी ,अमित वर्मा ,विवेक अज्ञानी ,अचिन शर्मा समेत कई कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगो का मन मोह लिया जमकर तालियां बजी तोह माहौल में चार चांद लगाते हुए एक के बाद एक बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए ,जिसमें बाल कविओं ने अपनी रचनाओं ने सभी श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक ट्रीमैन प्रशांत जैन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया उन्होंने कहा युवा ही देश का भविष्य है जिस क्षेत्र में युवा आगे आ जाते हैं वहां क्रांति स्वयं खड़ी हो जाती है
इस अवसर पर डॉ नीरज अग्निहोत्री,प्रिया सागर
,विपलव भारती,डॉ प्रमोद शर्मा,यशपाल सिंह,प्रवीण मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस