1:00 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- एचजीआईएस में क्रिसमस डे की धूम, नियमित आऐ छात्र को सेंटा क्लॉज बने विद्यार्थी ने दिऐ उपहार



उझानी- बदांयू 25 दिसंबर।

एचजीआईएस में अनोखे ढंग से मनाया गया क्रिसमस डे
नगर के विद्यालय हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में आज क्रिसमस डे एक अनोखे अंदाज़ में मनाया गया।

सुबह में एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई जिसमें नन्हें-नन्हें बच्चों ने सेंटा क्लाॅज के परिधान में विभिन्न प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

नृत्य, काव्य-पाठ एवं भाषण की सुन्दर प्रस्तुति के पश्चात् सेंटा क्लाॅज बने एक विद्यार्थी ने इस सत्र के प्रारंभ से लेकर अब तक पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं स्वच्छ तथा नियमित रूप से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर क्रिसमस को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य के भाषण के साथ समाप्त हुआ जिसमें उन्होंने जीसस क्राइस्ट के विषय में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस