उघैती बदायूं-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में वृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती को पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि अटल जी का पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित था। वे एक कुशल वक्ता, कवि और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में देश का नेतृत्व किया और अपने कार्यकाल में देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया।विद्यालय के शिक्षक नीरज चौहान ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण करके देश का मान बढ़ाया था।
इस अवसर पर नीरज चौहान,विपलव भारती,डॉ प्रमोद शर्मा,यशपाल सिंह,प्रवीण मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संचालन रामौतार मौर्य ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com