5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

संकट मोचन दरबार में स्थापना दिवस पर हुआ संकीर्तन

संकट मोचन दरबार में स्थापना दिवस पर हुआ संकीर्तन
भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मनाए जा रहे स्थापना दिवस के दूसरे दिन मंगलवार की रात भव्य हनुमान संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन के दौरान बज रहे भक्ति भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पूरा वातावरण जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा हनुमान के सुंदर एवं भव्य दरबार सजाकर की गई। इसके बाद 56 व्यंजनों का भोग अर्पित कर भक्तों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की और अपनी-अपनी मनोकामनाएं मांगी। देर शाम तक चले संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बुधवार की सुबह दरबार में विधिवत आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इसके उपरांत यहां विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दरबार के प्रधान महंत संजय शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिन तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जमकर तालियां बजाईं। दरबार में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, कुसुम शर्मा, आशीष वशिष्ठ, अंशुल वाष्र्णेय, आलोक सक्सेना, अनुराग माहेश्वरी, देवकीनंदन झा, मुकेश कुमार, नितिन कुमार, राजेश माहेश्वरी, संजीव कुमार, महेश बाबू गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस