5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ओटीएस योजना में 204 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

ओटीएस योजना में 204 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण
बिल्सी। क्षेत्र के गांव नागरझूना, सैदपुर, वजीरगंज और बिल्सी में स्थित उपकेंद्र पर बुधवार को आयोजित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शिविरों में उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविरों के माध्यम से कुल 204 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। इस दौरान 17 लाख 60 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि प्रदेश सरकार की विद्युत बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में हर संभव छूट प्रदान की जा रही है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना और लंबित बिजली बिलों का निस्तारण करना है, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने शिविरों में मौजूद उपभोक्ताओं को योजना की शर्तों और लाभों की विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस