।
बदांयू 23 दिसंबर।
बदायूं पुलिस ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई 60 लाख रुपये की लूट का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दीपक गौतम उर्फ मोनू, संतोष यादव और जसविंदर उर्फ काके शामिल हैं। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, सोने-चांदी के जेवरात, लैपटॉप, मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह घटना 20 दिसंबर की शाम रिगालिया गार्डन कॉलोनी में हुई थी, जहां चार बदमाशों ने महिला अधिकारी प्रीति वर्मा के घर में घुसकर लूटपाट की थी। पुलिस ने बताया कि बदमाश नशे के आदी हैं और अपना खर्च चलाने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com