श्री संकट मोचन दरबार का 24 वाँ स्थापना दिवस,दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन
बिल्सी । नगर के सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार का 24 वाँ स्थापना दिवस 22 दिसंबर से रामायण पाठ के साथ बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज दरबार द्वारा भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हज़ारों भक्त प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दरबार के महंत संजय शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस पर हर साल की तरह इस बार भी 22 दिसंबर से रामायण का अखंड पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई।
इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनष्ठान भी संपन्न किए गए।
कल रात 23 दिसंबर को बाबा का संकीर्तन बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। वहीं, 24 दिसंबर को कन्या भोज और दोपहर एक बजे के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर के गरीब लोगों को कंबलों का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही, सभी भक्तों को हनुमान चालीसा की पुस्तकें वितरित की जाएंगी। दरबार प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होकर भाग लेने की अपील की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

