10:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सीसीटीवी लगाने व सतर्कता बरतने की पुलिस ने की अपील

सीसीटीवी लगाने व सतर्कता बरतने की पुलिस ने की अपील
बिल्सी कोतवाली में कस्बे में व्यापारियों के साथ की बैठक
बिल्सी। स्थानीय कोतवाली परिसर में मंगलवार को व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए सभी व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि बाजारों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और किसी भी घटना के खुलासे में पुलिस को सहायता मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नजर आए या कोई संदेश-सूचना संदेहास्पद लगे तो बिना देरी किए तत्काल पुलिस को सूचित करें। सीओ ने कहा कि पुलिस और व्यापारी आपसी सहयोग से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रख सकते हैं। उन्होंने सभी से सतर्कता बढ़ाने और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, कस्बा प्रभारी विदेश कुमार, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, व्यापारी नेता सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, राकेश माहेश्वरी, दीपक चौहान, शेखर सक्सेना, दीपक गुप्ता, अमित वाष्र्णेय, लवकुमार, आदित्य माहेश्वरी, राहुल वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस