बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली का सिस्टम खराब हो गया है इसके चलते ऑपरेशन थिएटर (ओटी) समेत अस्पताल
की कई लाइटें एक साथ बंद हो गईं। सीएचसी प्रभारी ने
एक व्यक्ति पर तोड़फोड़ का आरोप लगाते हए बिल्सी
थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है!
बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने
बताया कि रात के समय एक व्याक्ते अस्पताल आया
था, जो पहले यहां के इलेक्ट्रिक सिस्टम की देखभाल
करता था। आरोप है कि उसने सिस्टम में कुछ खरारबी
कर दी. जिसके कारण अस्पताल की लगभग 20 लाडटें
अचानक खराब हो गई।
डॉ गुप्ता ने पानी की टंकी को भी खराब करने का
आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने बिल्सी थाना
पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के
आधार पर जांच शुरू कर दी है।
बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने पुष्टिकी है कि प्राप्त
प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही
है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

