बिल्सी। नगर समेत ग्रामीण, सैदपर, वजरगज और नागरझूना
उपकेंदरों के अंतर्गत सोमवार को बिजली विभाग दारा
विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में शिविर आयोजित किए
गए। शिविरों में उपभोक्ताओं ने एकमश्त समाधान योजना
(ओटीएस) एवं बकाया बिल जमा कराने से जूड़ी शिकायते
दर्ज कराई।
शिविर के दौरान एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने उपभोक्ताओ
की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया और
उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते ओटीएस योजना
का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत
बकाया जमा करने पर उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है।
शिविर में कुल 243 बकाएदारों का ओटीएस योजना में
पंजीकरण कराया गया। वहीं विभाग द्वारा करीब 28.9 लाख
रुपये की बकाया धनराशि भी जमा करार्ड गर्ड।
इस मौके पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर
रामस्वरूप, मनांज कुमार, राजेश कुमार, सूर्ज पटेल सहित
अन्य कर्मचारी मौजद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

