बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के रुदेना गांव में पुरानी
रंजिश के चलते एक युवक पर लोहे की सरिया से हमला
किया गया। पीडित के पैर में दो जगह फ्रैक्चर हुआ है।
पुलिस ने शिकायत
के आधार पर मामले की जाच शुरू
कर दी है।
रुदेना निवासी उमाशंकर शर्मा पुत्र रामदयाल शर्मा ने
आरोप लगाया है कि गांव के दो लोगों ने पुरानी रंजिश
के कारण उन्हें गांव के मंदिर के पास घेर लिया। इसके
बाद उनके साथ जमकर मारपीट की गई और लोहे की
सरिया से उनके पैर पर हमला किया गया।
इस हमले में उमाशंकर शर्मा के पैर में गंभीर चोटें आर्ईड
और दो जगह से फ्रैक्चर हो गया। पीडित ने रविवार
शाम करीब 5:30 बजे बिल्सी थाना पहुंचकर पुलिस से
शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने
घायल उमाशंकर को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी
के सरकारी अस्पताल भेजा।
बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि मामले
की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद
उचित कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

