5:57 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

महिला को घर में बंधक बनाकर चोरों ने की लूट, फरार

विषय – थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत रेगालिया कॉलोनी में घर के अन्दर महिला को बन्धक बनाकर सोने के जेवरात, एक लाइसेंसी पिस्टल व ढाई लाख रुपए लूटकर फरार हो जाने की घटना के सम्बन्ध में।

बदायूं ।

अवगत कराना है आज दिनांक 20.12.2025

को समय करीब 18.45 बजे थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत रेगालिया कॉलोनी की निवासी प्रीति वर्मा (सहायक परियोजना अधिकारी, डूडा) पत्नी आशीष कुमार पूजा करने मंदिर गई थी, मंदिर से वापस आते समय महिला के पीछे-पीछे चार अज्ञात बदमाश घर में घुस आए तथा महिला को बन्धक बनाकर घर में रखी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, सोने के 02 हार, 04 चूडियां, 08 अंगूठी, 01 चैन आदि व ढाई लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना की जानकारी ली गई । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सर्विलांस/एसओजी टीम मय थाना पुलिस की टीमें गठित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आवेदिका श्रीमती प्रीति वर्मा उपरोक्त की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 611/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सोशल मीडिया सेल, बदायूँ।

विज्ञापन एक्सप्रेस