बिल्सी। भारत सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जा रही है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माला ने अपनी टीम के साथ नगर के वार्ड संख्या 15 में अभियान चलाया। टीम ने 65 से अधिक घरों का भ्रमण कर 27 से ज्यादा नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस दौरान लगभग डेढ़ वायल दवा का उपयोग किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माला ने बताया कि जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि क्षेत्र का कोई भी बच्चा पोलियो से वंचित न रह जाए और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती मिल सके। इस अभियान में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्यकर्मी माइक्रो प्लान के तहत संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। अभियान के दौरान टीम ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं और इस जनहितकारी अभियान में सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए। इस मौके पर दाई मीना माहेश्वरी सहित पूरी टीम मौजूद रही।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

