बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को बरेली के शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों एवं ग्रामीणों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। शिविर के दौरान कुल 107 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 25 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं जांच में 39 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए बरेली स्थित शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। शिविर का उद्घाटन अपर जिला सहकारी अधिकारी रामसमुझ ने फीता काटकर किया गया। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होते हैं। इससे बुजुर्गों और असहाय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती है। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. वीरेश कुमार सिंह, डॉ. हरबंस सिंह, आकाश देवल, वेदव्यास शर्मा, सचिन कुमार, शिव गौड़, रामकिशोर शर्मा, आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

