12:44 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

> बिल्सी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 491/25 धारा 353(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने के सम्बन्ध मे
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूँ के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बिल्सी के कुशल नेतृत्व में सांप्रदायिक / जातिगत विद्वेष / कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्ट / देश विरोधी / देश के महापुरुष / गणमान्य नागरिकों के लिए की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 491/25 धारा 353(2) बीएनएस बनाम सोहिल सैफी पुत्र खुशी मोहम्मद निवासी ग्राम रिसौली नबू पट्टी थाना बिल्सी जनपद बदायूँ उम्र करीब 20 वर्ष को आज दिनांक 16.12.2025 को समय 11.40 बजे रिसौली बाजार से अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में हिरासत पुलिस मे लेकर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्त सोहिल सैफी द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से एक व्यक्ति द्वारा RSS की वेशभूषा पहने अंग्रेज के पांव बार-बार छूने जैसी एक आपत्तिजनक पोस्ट की गयी है जिसमें RSS व अन्य समाज के लोगों में रोष व्यापक है उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए दिनांक 15.11.2025 को लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 491/2025 धारा 353(2) BNS बनाम सोहिल सैफी पुत्र खुशी मोहम्मद निवासी ग्राम रिसौली नबू पट्टी थाना बिल्सी जनपद बदायूँ उम्र करीब 20 वर्ष के विरुद्ध पंजीकृत हुआ । आज दिनांक 16.12.2025 को समय 11.40 बजे अभि0 सोहिल सैफी उपरोक्त को रिसौली बाजार से अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में हिरासत पुलिस मे लेकर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. सोहिल सैफी पुत्र खुशी मोहम्मद निवासी ग्राम रिसौली नबू पट्टी थाना बिल्सी जनपद बदायूँ उम्र करीब 20 वर्ष

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-
रिसौली बाजार थाना बिल्सी बदायूं दिनांक 16.12.2025 को समय 11.40 बजे

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 491/2025 धारा 353(2) BNS

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 बलवीर सिंह थाना बिल्सी बदायूं
2. हे0का0 585 ओमप्रकाश थाना बिल्सी बदायूं
3. का0 582 देवेन्द्र कुमार थाना बिल्सी बदायूँ ।

विज्ञापन एक्सप्रेस