10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ के रसख़ान’ नाम से मशहूर दातागंज के शायर मरहूम ‘शराफ़त समीर’ की याद में शाम ए समीर का आयोजन किया गया

बदायूं। ‘बदायूँ के रसख़ान’ नाम से मशहूर दातागंज के शायर मरहूम ‘शराफ़त समीर’ की याद में बरेली के ख़ुशहाल सभागार में के.टू. स्टूडियो की जानिब से शाम ए समीर का आयोजन किया गया। जिसमें बदायूँ, बरेली, पीलीभीत व शाहजहाँपुर के शायरों ने शिरक़त की। कार्यक्रम में शराफ़त समीर जी के परिवार से उन के बड़े भाई फ़रहत हुसैन उपस्थित रहे। उन्होंने सभी शायरों को सम्मानित किया। शायरों ने एक से बढ़ कर एक रचनाएं प्रस्तुत कीं। श्रोताओं ने आख़िर तक शायरों की हौसला – अफ़ज़ाई की। कार्यक्रम में सभी शायरों ने शराफ़त समीर जी के साथ अपने अपने एहसासात साझा किए और ख़ूबसूरत शाइरी प्रस्तुत की। फ़रहत हुसैन ने के टू स्टूडियो को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया और भाई शराफ़त समीर की याद में इस तरह के आयोजनों के इस सिलसिले को बरक़रार रखने का वादा किया। के.टू. स्टूडियो ने फ़रहत हुसैन व उनके परिवार को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया और जल्द ही किसी अन्य कार्यक्रम में मुलाक़ात का वादा करते हुए इस कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। तदोपरांत सभी लोग शराफ़त समीर जी की यादों को अपने दिलों में संजो कर अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन एक्सप्रेस