बिल्सी । बदायूं जिले के कछला शाहबाद हाईवे पर सोमवार को मक्के से भरा एक ट्रक घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह ट्रक एटा से मक्का भरकर संभल जा रहा था। मुजरिया थाना क्षेत्र के फतुल्लाहगंज गांव के पास घने कोहरे के कारण ट्रक अनियंत्रण होकर पलट गया। हादसे में चालक अमित और हेल्पर बाबू घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे के कारण सड़क पर मक्का फैल गई और ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ है। मामले की सूचना मुजरिया थाना पुलिस को दे दी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

